पर्वतीय इलाकों में मौसम का बदला रुख, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार 

News Hindi Samachar

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों समेत 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है। जबकि कल यानी 14 मार्च को भी कुछ जिलों में भी मौसम बदला रहेगा। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अब बदलने वाले मौसम का तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। 13-14 मार्च को मौसम में होने वाले बदलाव का मैदानी इलाकों के तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। तापमान की बात करें तो तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। वहीं, मंगलवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री रहा, जो सामान्य है। अन्य जिलों में का अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास ही रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CAA को लेकर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा वोट बैंक की राजनीति कर रही सरकार

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए को लागू करने का नोटिफिकेशन लागू कर दिया है। इसी के साथ ही अब देशभर में नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया है। जिसके बाद सियासत गरमाई हुई है। केंद्र सरकार के इस फैसले को आलोचना का सामना भी करना […]
CAA को लेकर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा वोट बैंक की राजनीति कर रही सरकार

You May Like