चारधाम यात्रा – सात दिन में 12.48 लाख पहुंची पंजीकरण की संख्या

केदारनाथ के लिए 4,22,129 श्रद्धालुओं ने किया पंजीकरण 

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए इस बार तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का रिकॉर्ड टूट रहा है। सात दिन में पंजीकरण की संख्या 12.48 लाख पहुंच गई, जबकि पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण किया था। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। इसकी तस्दीक पंजीकरण के आंकड़े कर रहे हैं। पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू किया था। रविवार को एक लाख से अधिक यात्रियों ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।

पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 12.48 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें केदारनाथ के लिए 4,22,129, बदरीनाथ धाम के लिए 3,56,716, गंगोत्री धाम के लिए 2,31,983, यमुनोत्री धाम के लिए 2,19,619 और हेमकुंड साहिब के लिए 17,684 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। सरकार को उम्मीद है कि इस बार भी चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालु नया रिकॉर्ड बनाएंगे।

8 thoughts on “चारधाम यात्रा – सात दिन में 12.48 लाख पहुंची पंजीकरण की संख्या

  1. Indexing and forefinger checking service for Google
    and Yandex. Backlink Workshop
    World Health Organization put up do good from this help?

    This help is useful for internet site owners and SEO specialists
    who neediness to step-up their visibility in Google and Yandex,

    improve their locate rankings, and addition organic fertiliser dealings.

    SpeedyIndex helps quickly index finger backlinks, newly pages, and website updates.
    Backlink Workshop https://t.me/backlink_master

  2. Indexing and exponent checking Robert William Service for Google and Yandex.
    Link Building Workshop
    WHO buns benefit from this armed service?

    This serve is useful for internet site owners and SEO specialists
    WHO wishing to growth their visibility in Google and Yandex,

    improve their site rankings, and addition organic fertiliser dealings.

    SpeedyIndex helps speedily indicant backlinks, freshly
    pages, and site updates. fast indexing in outlook 2024 http://fastsiteing.tilda.ws/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिटायर्ड फौजी ने भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा

गैरसैंण के मेहलचौरी में हुई वारदात से हड़कंप गैरसैंण। उत्तराखंड के चमोली में मेहलचौंरी के हरसारी गांव में पूर्व सैन्य अधिकारी ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बताया […]
रिटायर्ड फौजी ने भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा

You May Like