प्रधानमंत्री मोदी ने की विश्व हाथी दिवस पर संरक्षणवादियों के प्रयासों की प्रशंसा

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व हाथी दिवस के मौके पर हाथी संरक्षणवादियों की कोशिशों की प्रशंसा की और बीते 08 वर्षों में हाथियों की संख्या में वृद्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि विश्व हाथी दिवस के अवसर पर वे हाथी की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। उन्होंने बताया कि भारत में सभी एशियाई हाथियों का लगभग 60 प्रतिशत है। पिछले 08 वर्षों में हाथियों के लिए संरक्षित क्षेत्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने इसके लिए हाथियों के संरक्षण में शामिल सभी लोगों की सराहना की है।

उन्होंने कहा कि हाथी संरक्षण में सफलताओं को मानव-पशु संघर्ष को कम करने के लिए भारत में चल रहे बड़े प्रयासों और पर्यावरण को आगे बढ़ाने में स्थानीय समुदायों और उनके पारंपरिक ज्ञान के बड़े प्रयासों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्माणधीन होटल का पुस्ता गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त

देहरादून: मसूरी में सनी लॉज कॉटेज के पास भूस्खलन के चलते निर्माणाधीन होटल का एक पुश्ता एक मकान के ऊपर गिर गया। इस हादसे में मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ ही एक बच्ची घायल हो गई। अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। बताया गया कि गुरुवार रात एक होटल […]
निर्माणधीन होटल का पुस्ता गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त

You May Like