हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने बांटे विभाग

News Hindi Samachar

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विभागों की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

मंगलवार देर शाम शासन के मुख्य सचिव आरडी धीमान ने मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री के विभागों की अधिसूचना जारी की। इसमें मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक और योजना विभाग अपने पास रखे हैं। अधिसूचना के अनुसार उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जल शक्ति, यातायात और भाषा, संस्कृति और कला विभाग दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार अभी प्रतीक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेपाल : सड़क हादसे में 13 की मौत व 20 घायल

काठमांडू: नेपाल में मंगलवार शाम को एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा कावरेपालनचोक जिले में हुआ। कावरेपालनचोक के एसपी ने बताया कि धार्मिक समारोह से आए लोगों को लेकर जा रही बस शाम करीब 6.30 […]
नेपाल : सड़क हादसे में 13 की मौत व 20 घायल

You May Like