मुख्यमत्री धामी ने 15 दिवसीय आयुष शिविर का किया शुभारंभ

News Hindi Samachar

देहरादून:उत्तराखंड के मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 15 दिवसीय आयुष शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड आयुष का केंद्र रहा है। आयुष, योग एवं आयुर्वेद का संदेश देश व दुनिया को उत्तराखंड से गया है।

आगे सीएम धामी ने कहा कि आयुष योग एवं आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है। आयुष शिविर के माध्यम से कर्मिकों को उपचार करने की सुविधा होगी। कार्मिकों की स्वस्थता के लिये ऐसे प्रयासों की सीएम ने सराहना की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव डॉ पंकज कुमार पांडेय, अपर सचिव विजय जोगदंडे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड वित्त अधिकारी सेवा संघ की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह का चयन

देहरादून: उत्तराखंड वित्त अधिकारी सेवा संघ की वार्षिक आम बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड वित्त अधिकारी सेवा संघ के अध्यक्ष पद हेतु जयपाल सिंह तोमर, महासचिव पद हेतु खजान चंद पांडे जबकि उपाध्यक्ष गढ़वाल मंडल हेतु भूपेंद्र कांडपाल एवं उपाध्यक्ष कुमाऊं मंडल हेतु पंकज […]
उत्तराखंड वित्त अधिकारी सेवा संघ की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह का चयन

You May Like