मुख्यमंत्री धामी ने छात्रों संग सड़क साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को छात्रों के साथ सड़क पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वच्छता की शपथ दिलवाते हुए कहा कि सहभागिता जरूरी है।

सहस्त्रधारा रोड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित दून डिफेंस ड्रीम्स क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, यही है मेरा ड्रीम सिटी थीम पर आधारित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी एवं देहरादून को स्वच्छ करने का कार्य समाज सेवा , प्रकृति, पर्यावरण एवं श्रमदान का कार्य है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रकृति द्वारा दिए गए संसाधन एवं सुंदरता आने वाले भविष्य के लिए भी बचे, इसके लिए आज हमें स्वच्छता का संकल्प लेना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून देश के प्रमुख शहरों में से एक है। इसकी स्वच्छता से हम पूरे देश में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संकेत दे सकते हैं। शहर की सुंदरता एवं स्वच्छता से ही पर्यटक में शहर के प्रति अच्छा संदेश जाता है। उन्होंने देहरादून शहर को पूरी तरह क्लीन एवं ग्रीन रखने की बात कहते हुए स्वच्छता को सहभागिता से किया जाने वाला कार्य बताया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति के योगदान से ही स्वच्छता संभव हो सकती है। उन्होंने युवाओं से विशेष तौर पर स्वच्छता जैसे कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा जुड़ने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वप्रथम स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वयं झाड़ू पकड़ देश को स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छ भारत अभियान एक आंदोलन के रूप में पूरे भारत में उभरा, जिसके अंतर्गत तमाम योजनाओं का संचालन किया गया।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आने वाले समय में 10 लाख नौकरी दिए जाने पर कार्य किया जा रहा है। हमें उत्तराखंड राज्य को आने वाले समय में स्वच्छता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। जिसके लिए राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री धामी को चंपावत उपचुनाव में विजय के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में क्लीन दून ग्रीन दून पर कार्य किया जा रहा है। देहरादून को सुंदर एवं स्वच्छ रखे जाने के कार्य में मुख्यमंत्री का निगम को हमेशा रूप से सहयोग किया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य को स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर-1 बनेगा। इस दौरान विधायक खजान दास दून डिफेंस ड्रीमर्स के अध्यक्ष हरिओम चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्निपथ विरोध प्रदर्शन: 12 जिलों में 29 मुकदमे दर्ज, अब तक 340 लोग गिरफ्तार

लखनऊ: सेना में भर्ती की नई योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में हिंसा करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुए हिंसक प्रदर्शन में अब 29 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें कुल 340 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। धारा 151 के […]
अग्निपथ विरोध प्रदर्शन: 12 जिलों में 29 मुकदमे दर्ज, अब तक 340 लोग गिरफ्तार

You May Like