युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग, गंभीर

हरिद्वार। क्षेत्र की एक कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब पीकर घर लौटे एक युवक ने मामूली विवाद पर खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिनों से डिप्रेशन में था।
थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा ने बताया कि शिव विहार बहादराबाद के रहने वाले 25 वर्षीय अर्चित चौहान ने घर के बाहर पेट्रोल डाल खुद को आग लगा ली और आशीष चौहान कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ शराब पीकर वापस लौट रहा था कि बहादराबाद स्थित एक आइसक्रीम पार्लर पर उसका फोन छूट गया। घर आने पर उसे याद आया कि उसका फोन पार्लर में ही रह गया है। वापस जाने पर पता चला कि उसका दोस्त उसका मोबाइल ले गया है। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गएथानाध्यक्ष ने बताया कि अर्चित की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है, हालांकि उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थ्रेशर मशीन में फंसकर महिला की दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा। सोमेश्वर में थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। मुख्यालय के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। सोमेश्वर के तहसील के चनौदा गांव में एक महिला दीपा देवी पत्नी अशोक […]
थ्रेशर मशीन में फंसकर महिला की दर्दनाक मौत

You May Like