देहरादून : नौसेना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से “इण्डियन वार्निंग इनफार्मेशन एंड नेविगेशन सर्विस” व “मैरीटाइम इनफार्मेशन चार्ट” का लोकार्पण किया। उन्होंने नौ सेना की प्रदर्शनी का अवलोकन कर देश की सुरक्षा में नौसेना के योगदान की भी सराहना की।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने कहा कि इंडियन नेवी पर हम सब को गर्व है। आज का दिन 1971 भारतीय नौसेना के ’ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की उपलब्धियों को भी याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि जिस ट्रांसफॉर्मेशन, डिजिटलीकरण के साथ भारतीय नौसेना मैप बनाने का कार्य कर रही है, वह हम सब के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री धामी ने भी नौसेना दिवस के अवसर पर नौसेना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि नौसेना का इतिहास शौर्य और पराक्रम का रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में जिस प्रकार नौसेना द्वारा साइंस एवं टेक्नोलॉजी का उपयोग कर डिजिटल मैप तैयार करना आरम्भ किया गया है, वह प्रधानमंत्री मोदी के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” तथा “आत्मनिर्भर भारत” की भावना को साकार कर रहा है। इस दौरान चीफ हाइड्रोग्राफर, वाइस एडमिरल अधीर अरोड़ा ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर, रियल एडमिरल लोचन सिंह पठानिया समेत नौसेना के अफसर मौजूद रहे।
उत्तराखंड ने 13वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चौंपियनशिप जीतकर ट्रॉफी की अपने नाम
Mon Dec 5 , 2022
देहरादून : उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही 13वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चौंपियनशिप आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में संपन्न हुई। उत्तराखंड की टीम ने कुल 36 गोल्ड, 28 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर ताइक्वांडो चौंपियनशिप की ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की वहीं उत्तर प्रदेश की […]

You May Like
-
प्रदेश में राफ्टिंग गाइडों को मिलेगा सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षणप्रदेश में राफ्टिंग गाइडों को मिलेगा सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षणजनवरी 2026 से शुरू होगा तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम देहरादून। राज्य में राफ्टिंग पर्यटन को और सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने की दिशा में सरकार ने अहम कदम उठाया है। अब गंगा सहित अन्य नदियों में राफ्टिंग कराने वाले गाइडों के लिए प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर का प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पर्यटकों को तुरंत मदद मिल सके। सचिवालय में आयोजित बैठक में पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने राफ्टिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ राज्य में राफ्टिंग गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में तय किया गया कि प्रदेश के करीब 900 राफ्टिंग गाइडों को तीन दिवसीय फर्स्ट एड और सीपीआर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से यूएसए स्थित हैनीफिल सेंटर संस्था के सहयोग से आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत जनवरी 2026 के पहले सप्ताह से होगी। बैठक में राफ्टिंग गाइडों की अधिकतम आयु सीमा को 50 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। इसके साथ ही राफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से उठाए गए अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इनमें नदी तटों पर राफ्टिंग कैंपों की स्थापना, गंगा नदी की वहन क्षमता का पुनर्मूल्यांकन, मुख्य मार्ग से राफ्टिंग पिकअप प्वाइंट तक पहुंच व्यवस्था में सुधार और राफ्टिंग पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एंबुलेंस सुविधा की व्यवस्था शामिल है। पर्यटन सचिव ने आश्वासन दिया कि राफ्टिंग से जुड़े इन सभी विषयों पर शीघ्र प्रभावी निर्णय लिए जाएंगे, ताकि प्रदेश में साहसिक पर्यटन को सुरक्षित और आकर्षक बनाया जा सके।
News Hindi Samachar December 23, 2025
