मुख्यमंत्री धामी ने बनाए जिले के प्रभारी मंत्री

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में जिले के प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर दी गई है। देहरादून के सुबोध उनियाल और हरिद्वार के सतपाल महाराज को इसकी जिम्मेदारी मिली है।

नई सरकार के गठन के बाद से ही जिला योजना की बैठकें नहीं हो पा रही थीं। अब प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद जिला योजना की बैठकें शुरू होने लगेंगी।

नियोजन विभाग के सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से जिला नियोजन, अनुश्रवण समिति के विकास कार्यों के लिए जिले प्रभारी मंत्रियों के लिए आदेश जारी किया गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पास हरिद्वार,प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी और टिहरी,गणेश जोशी को उधमसिंहनगर,धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली की जिम्मेदारी मिली है।

सुबोध उनियाल को देहरादून और रेखा आर्या को नैनीताल और चंपावत,चंदन राम दास को पिथौरागढ़ और पौड़ी,सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल को अग्निपथ योजना का दिया प्रस्तुतीकरण

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेनि से मंगलवार को जी.ओ.सी. 14 रैपिड, मेजर जनरल जी.एस. चौधरी ने मुलाकात की। इस दौरान मेजर जनरल जी.एस. चौधरी ने राज्यपाल के समक्ष अग्निपथ योजना के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान योजना की पृष्ठ भूमि, एक्शन प्लान व योजना से होने वाले […]
राज्यपाल को अग्निपथ योजना का दिया प्रस्तुतीकरण

You May Like