मुख्यमंत्री धामी ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को अर्पित की श्रद्धांजलि

News Hindi Samachar

दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना 

यह हमारी संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी सीधा हमला है – सीएम धामी 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री आवास में आयोजित प्रातःकालीन बैठक की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

मुख्यमंत्री धामी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “यह कायराना हमला केवल निर्दोष लोगों पर ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी सीधा हमला है। उत्तराखंडवासियों की ओर से मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।”

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की आतंकी कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। “इस नृशंस कृत्य का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। देश की एकता और अखंडता पर कोई आँच नहीं आने दी जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभाग के महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की नियमित रूप से की जाए समीक्षा - मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

मुख्य सचिव ने राज्य के अंतर्गत चल रही एवं आगामी महत्त्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की योजना की फंडिंग के लिए विभिन्न विकल्पों पर वित्त विभाग के साथ मंथन कर लिया जाए – मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण […]
विभाग के महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की नियमित रूप से की जाए समीक्षा – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

You May Like