मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी से की बात, जताया आभार

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दूरभाष पर बात कर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से परिवहन निगम की परिसम्पत्तियों की अवशेष एक सौ करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवशेष धनराशि 100 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को भुगतान कर दिये जाने से दोनो राज्यों के परिवहन निगम के मध्य आस्तियों के विभाजन की समस्या का समाधान हुआ है। इससे उत्तराखण्ड परिवहन निगम को अपनी अवस्थापना सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व विधायक डॉ. जीत राम बने कुमाऊं विवि के वन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने प्रो. जीत राम को डीएसबी परिसर के वन विज्ञान एवं पर्यावरण विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति उनकी नियुक्ति की तिथि से तीन वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति की तिथि तक होगी। डॉ. जीत राम ने मंगलवार को इस पद का कार्यभार ग्रहण भी कर लिया […]
पूर्व विधायक डॉ. जीत राम बने कुमाऊं विवि के वन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष

You May Like