मुख्यमंत्री धामी हरिद्वार में बुधवार को करेंगे कांवड़ियों का सम्मान

News Hindi Samachar
हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हरिद्वार पहुंचेंगे। अपने हरिद्वार भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री कांवड़ की व्यवस्थाओं कि समीक्षा के साथ कांवड़ियों का सम्मान भी करेंगे। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए सभी तरह कि व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। बिजली, पानी, चिकित्सा आदि सभी प्रकार की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। कांवड़ यात्रा क्षेत्र में शौचालयों कि व्यवस्था के साथ साफ सफाई का भी ध्यान रखा जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए फीड बैक के अनुसार व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। कांवड़ पटरी मार्ग पर कांवड़ियों कि सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि बुधवार से लागू होने वाला कांवड़ यात्रा का यातायात प्लान मंगलवार शाम से ही लागू कर दिया जायेगा। कांवड़ यातायात प्लान के अनुसार हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरिद्वार से मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले राजमार्ग के बायीं तरफ का हिस्सा कांवड़ियों के लिए रहेगा जबकि दायीं तरफ ट्रैफिक चालू रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में फिल्म उद्योग से जुड़े प्रदेश के कलाकारों ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तराखंड में फिल्मों को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार की ओर से फिल्मों को बढ़ावा देने के साथ […]
फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

You May Like