जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो:मुख्यमंत्री

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर पत्रावलियों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासन से जनता को बहुत उम्मीदें होती हैं। यह सुनिश्चित किया जाय कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो। कार्यों में तेजी के साथ ही समयबद्धता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए।”
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनंदवर्धन, प्रमुख सचिव श्री एल फैनई, सचिव श्री अमित नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने सचिवालय पहुंचकर कार्यालय में की पूजा अर्चना

देहरादून। भाजपा हाईकमान ने प्रदेश की कमान पुष्कर सिंह धामी को सौंपी है। ऐसे में कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करने के बाद सीएम धामी बुधवार को पहली बार सचिवालय पहुंचे थे, जहां शासकीय कार्यों को निपटाने से पहले उन्होंने अपने कार्यालय में हवन और पूजन किया।  बुधवार को […]
सीएम धामी ने सचिवालय पहुंचकर कार्यालय में की पूजा अर्चना

You May Like