राष्ट्रपति मतदान को लेकर भाजपा मुख्यालय में हुई मॉक ड्रिल

News Hindi Samachar

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रपति चुनाव के मतदान को लेकर पूरी तरह से सजग और तैयार है। एक भी वोट गलत न पड़े इसको लेकर रविवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा विधायकों के साथ निर्दलीय और बसपा विधायक भी एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में मतदान को लेकर मॉक ड्रिल में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री सहित अन्य वरीय नेता मौजूद रहे।

रविवार को बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार के समर्थन में मतदान को लेकर मॉक ड्रिल में भाजपा के 46 विधायक मौजूद रहे। निजी कारणों से देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी उपस्थित नहीं रह पाए। भाजपा के साथ निर्दलीय विधायक खानपुर विधायक उमेश और यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दो विधायक भी शामिल हुए। इससे पहले शनिवार को पार्टी विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री आवास में हुई थी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई अन्य दलों के नेताओं ने भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का आश्वासन दिया है। सभी दलों की प्राथमिकता है कि देश की अगली राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू ही बनें।

मुख्यमंत्री धामी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं जगदीप धनखड़ को एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित होने पर बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा के साथ निर्दलीय और बसपा के विधायक भी एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में मतदान करेंगे। एक वोट भी गलत न पड़े इसको लेकर आज मॉक ड्रिल किया गया है। मुर्मू के जीत के लिए अन्य दल के विधायक और सांसद भी अपने अंतरात्मा से मतदान करेंगे।

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के अनुसार भी जिस प्रकार का समर्थन द्रौपदी मुर्मू को मिल रहा है। उससे अब साफ होने लगा है कि देश की अगली राष्ट्रपति कौन होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम्स के नवनियुक्त निदेशक ने विस अध्यक्ष से की भेंट

देहरादून: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की नवनियुक्त निदेशक प्रोफेसर डा.मीनू सिंह ने रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से देहरादून स्थित शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच एम्स ऋषिकेश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं संबंधित गतिविधियों पर बातचीत की। इस मौके पर […]
एम्स के नवनियुक्त निदेशक ने विस अध्यक्ष से की भेंट

You May Like