मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्रवाई में किया वर्चुअल प्रतिभाग

News Hindi Samachar
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्रवाई में किया वर्चुअल प्रतिभाग

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्रवाई में वर्चुअल प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, सुन्दरलाल मंद्रवाल, अनुसूया प्रसाद मैखुरी और तेजपाल सिंह पंवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि जीना युवा, कर्मठ और ऊर्जावान विधायक थे। अभिवादन करने का उनका अपना तरीका था। उनके असमय जाने से हम सभी अत्यंत दुखी हैं। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक स्वर्गीय केसी पुनेठा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे बहुत जुझारू व सहनशील व्यक्तित्व के थे। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय अनुसूया प्रसाद मैखुरी का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अत्यंत विनम्र और सज्जन थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2002-03 में एक आंदोलन के दौरान उन्हें गम्भीर चोट लगी तो मैखुरी जी ने उनका हाथ पकड़ कर अस्पताल जाने को कहा। पूर्व विधायक स्वर्गीय सुन्दरलाल मंद्रवाल विनम्रता और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व थे। वे सच्चे मायनों में गांधीवादी थे। उनमें कोई अहम नजर नहीं आता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक स्वर्गीय तेजपाल सिंह पंवार सीधी और सपाट बात करते थे। उन्होंने कभी असत्य का सहारा नहीं लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हे.न.ब.ग विवि के नवनियुक्त कुलसचिव डा. अजय कुमार खंड़ूड़ी ने कार्यभार किया ग्रहण

देहरादून/श्रीनगर। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के नवनियुक्त कुलसचिव डा. अजय कुमार खण्डूड़ी ने आज पूर्वान्ह में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डा. खण्डूड़ी इससे पूर्व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। डा. खण्डूड़ी ने अपनी सेवा की शुरूआत इण्डियन नेवी से की […]
हे.न.ब.ग विवि के नवनियुक्त कुलसचिव डा. अजय कुमार खंड़ूड़ी ने कार्यभार किया ग्रहण

You May Like