केदारनाथ यात्रा में अब तक 140 पशुओं की गई जानकेदारनाथ यात्रा में अब तक 140 पशुओं की गई जान

News Hindi Samachar
देहरादून: केदारनाथ यात्रा मार्ग में अभी तक 140 पशुओं की मृत्यु हुई है। कुल 6880 पशुओं का निरीक्षण किया गया है, जिनमें 1804 पशुओं को चिकित्सा दी गई है। पशुपालन विभाग सचिव डॉ. वीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में हो रही पशुओं की मृत्यु पर विभाग पूरी तरह से गंभीर है। पशुपालन विभाग यात्रा मार्ग पर निरंतर स्थिति का निरीक्षण कर रहा है। विभाग की ओर से पशुओं को निरंतर चिकित्सा एवं उनके मालिकों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में अभी तक 140 पशुओं की मृत्यु हुई है। विभाग की ओर से अभी तक 6880 पशुओं का निरीक्षण किया गया है जिनमें 1804 पशुओं को चिकित्सा प्रदान की गई है। यात्रा के लिए 118 पशुओं को अयोग्य पाया गया। इसके साथ ही 91 पशु मालिकों के चालान भी किए गए हैं। 411 पशुओं को यात्रा प्रतिभाग से ब्लॉक भी किया गया और 09 एफआईआर भी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ताकतवर रूसी सेना पर खेरसान में यूक्रेनी सैनिकों का पलटवार

कीव: यूक्रेन पर रूस के हमले के 100 दिन बाद भी यूक्रेनी सैनिक जांबाजी से लड़ रहे हैं। डोनबास के सबसे बड़े शहर सीविरोडोनेस्क के ज्यादातर इलाकों पर रूसी सेना के कब्जे के बाद यूक्रेन के सैनिकों ने खेरसान में पलटवार करते हुए कुछ गांवों को वापस छीन लिया है। […]
ताकतवर रूसी सेना पर खेरसान में यूक्रेनी सैनिकों का पलटवार

You May Like