मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी राकेश देवली सेवानिवृत्त, सीएम ने दी शुभकामनाएं

News Hindi Samachar

सीएम धामी ने राकेश देवली की सेवाओं को बताया अनुकरणीय

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात मुख्य सुरक्षा अधिकारी राकेश देवली को उनकी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।

मुख्यमंत्री ने देवली के दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का अत्यंत निष्ठा, दक्षता और समर्पण भाव से निर्वहन किया। देवली ने मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद पारिवारिक जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर केंद्र ने मांगी राज्य की सहमति

राज्य की सहमति के बाद जल्द शुरु होगा रेललाइन पर काम देहरादून। टनकपुर – बागेश्वर रेललाइन पर जल्द काम शुरु हो सकता है। केंद्र सरकार ने इस परियोजना पर काम शुरु करने के लिए राज्य सरकार से औपचारिक तौर पर सहमति देने को कहा है। राज्य सरकार जल्द इस दिशा […]
टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर केंद्र ने मांगी राज्य की सहमति

You May Like