स्वच्छता सर्वेक्षण: उत्तराखंड को छह श्रेणियों में मिला प्रथम पुरस्कार

News Hindi Samachar

देहरादून: स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तराखंड को छह श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में रविवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में उत्तराखंड राज्य को छह श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

इसमें नेशनल फिल्म कंपटीशन हिली एरियाज में पहला स्थान, वॉल पेंटिंग कंपटीशन ओडीएफ प्लस बायोडिग्रेडेबल वेस्ट मैनेजमेंट गोवर्धन में प्रथम स्थान, वॉल पेंटिंग कंपटीशन ऑन प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट उत्तराखंड तथा वॉल पेंटिंग ऑन ओडीएफ प्लस ग्रे वाटर मैनेजमेंट वॉल पेंटिंग ऑन मैनेजमेंट में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

जिसमें राज्य की ओर से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की मिशन निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव, अपर सचिव नितिका खंडेलवाल और जिला विकास अधिकारी सुशील ने केंद्रीय मंत्री से यह पुरस्कार प्राप्त किए।

यह पुरस्कार आजादी की अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदान किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंकिता भंडारी हत्याकांड: SIT की जांच जारी, कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई

ऋषिकेश: अंकिता मर्डर केस में हत्याकांड की तफ्तीश के लिए गठित एसआईटी ने जांच को काफी हद तक पूर कर लिया है। वीआईपी को एक्स्ट्रा सर्विस से लेकर हर पहलुओं पर जांच जारी है। डीआईजी पी. रेणुका का कहना है कि प्रकरण की जांच-पड़ताल अंतिम चरण में है। जल्द ही […]
अंकिता भंडारी हत्याकांड: SIT की जांच जारी, कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई

You May Like