सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन पर जताया आभार

News Hindi Samachar

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक संदेशों से उत्तराखंड को मिली नई दिशा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल बैठक में राज्य स्थापना रजत जयंती (राज्योत्सव) के विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य को दिए गए मार्गदर्शन के लिए कैबिनेट ने आभार व्यक्त किया।

मंत्रिमंडल ने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्तराखंड को सतत विकास, लोककल्याण और नवाचार के पथ पर आगे बढ़ाने का संकल्प और भी सुदृढ़ हुआ है।

कैबिनेट ने विश्वास व्यक्त किया कि रजत जयंती वर्ष में मिले इन प्रेरक संदेशों से राज्य गठन के मूल उद्देश्यों की प्राप्ति और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार निरंतर तत्पर रहेगी। साथ ही, मंत्रिमंडल ने समस्त कर्मचारियों व जनता से सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

Next Post

महाराज ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से की शिष्टाचार भेंट

साइबर क्राइम और साइबर कानूनों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा नई दिल्ली/ देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच साइबर […]
महाराज ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से की शिष्टाचार भेंट

You May Like