प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का हुआ निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

News Hindi Samachar

देहरादून: पूर्व कैबिनेट मंत्री और कई बार के भाजपा विधायक रहे केदार सिंह फोनिया का शुक्रवार को निधन हो गया है। फोनिया देहरादून के नेहरू कॉलोनी में रह रहे थे, जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली।वे उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके थे। उन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई थी।

उनके निधन की खबर से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक जताया। फोनिया यूपी और उत्तराखंड के समय बद्रीनाथ सीट से विधायक रह चुके हैं।फोनिया को 2012 में भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो उन्होने भाजपा छोड़कर, उत्तराखंड रक्षा मोर्चा का दामन थाम लिया था।  2019 में वो फिर भाजपा में शामिल हो गए थे।

यूपी में कल्याण सिंह सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री भी रह चुके थे। 1992 में अयोद्धा राम मंदिर आंदोलन के दौरान, मंदिर परिसर की जमीन अधिगृहित करने के आदेश पर बतौर पयर्टन मंत्री उन्होंने साइन किए थे।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके आवास पर पहुंच फोनिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री केदार सिंह फोनिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

असम का दो दिवसीय दौरा पूरा कर दिल्ली लौटीं राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली: असम की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर गुवाहाटी से दिल्ली लौट गयीं। गुवाहाटी के बोरझार स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे राष्ट्रपति को विदा करने के लिए राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भवेश […]
असम का दो दिवसीय दौरा पूरा कर दिल्ली लौटीं राष्ट्रपति मुर्मू

You May Like