सीएम धामी ने पूर्व सीएम निशंक व तीरथ को दी होली की बधाई

News Hindi Samachar

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम निशंक व तीरथ सिंह रावत को होली की बधाई दी। सीएम धामी ने सांय दोनों पूर्व सीएम के आवास पर जाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद सोशल मीडिया में पोस्ट कर सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर उनसे भेंट कर होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रेम और सौहार्द का यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली लेकर आए।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उनके आवास पर भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों के इस पावन पर्व पर उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 15 मार्च से- रेखा आर्या

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में दी जाती है खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता बैटरी टेस्ट के जरिए किया जाएगा खिलाड़ियों का चयन देहरादून। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च से शुरू हो रहे हैं। खेल मंत्री रेखा […]
खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 15 मार्च से- रेखा आर्या

You May Like