सीएम धामी ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का किया शुभारंभ

News Hindi Samachar

डिजिटल उत्तराखण्ड एप और 66 नई वेबसाइट की लॉन्च  

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने डिजिटल उत्तराखण्ड एप का उद्घाटन किया और S3Waas प्लेटफॉर्म आधारित 66 नई वेबसाइटों को लॉन्च किया।

सीएम धामी ने नगरीय कूड़ा उठाने वाले वाहनों की जीआईएस आधारित रियल टाइम ट्रैकिंग वेब एप की शुरुआत भी की, जिससे स्वच्छता प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।

इसके अलावा, 1905 सीएम हेल्पलाइन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नवाचार को जोड़ा गया, जिससे शिकायत निस्तारण और सेवा वितरण की प्रक्रिया और तेज होगी। अतिक्रमण की निगरानी के लिए एक वेब बेस्ड एप्लीकेशन का भी शुभारंभ किया गया, जिससे अवैध कब्जों पर समय रहते कार्रवाई संभव होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने उत्तरकाशी आपदा राहत कोष में दिया एक माह का वेतन

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पूरी सरकार आपदा पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है- श्याम अग्रवाल उत्तरकाशी। आवास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) श्याम अग्रवाल ने उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री […]
राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने उत्तरकाशी आपदा राहत कोष में दिया एक माह का वेतन

You May Like