महाराज ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं

News Hindi Samachar

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व, लोक निर्माण, एवं सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने देश एवं प्रदेशवासियों को दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए हम सभी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लें। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य, योग के लाभ और हजारों तरह के योग के फायदे से लोगों को रूबरू कराना है। दुनिया को योग के प्रति जागरूक करना है।

महाराज ने कहा कि योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ने का एक माध्यम है। यह जीवन जीने का एक तरीका है जो हमें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। आज इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हम सभी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लेना चाहिए और एक स्वस्थ और खुशहाल भारत के निर्माण में सहयोग देना चाहिए। योग एक ऐसी विधा है जो हमारे कर्मों में कुशलता लाता है। हमें आत्मनिर्भर बनाता है। हमारा स्वाभिमान बढ़ाता है। हमें स्वावलंबन की सनातन परंपरा से जोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान

हाल के वर्षों में अवसाद, चिंता और तनाव से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में अधिक चर्चा भी होने लगी है तथा समाधान के लिए संसाधनों में भी वृद्धि हुई है।  लेकिन मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज की गलत अवधारणा तथा व्यक्तिगत हिचक जैसी बाधाएं अभी भी हैं।  विशेषज्ञों का […]
मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान

You May Like