सीएम धामी ने शहंशाही आश्रम से – झड़ीपानी पैदल रूट को नापा

News Hindi Samachar

सीएम धामी ने रविवार को सपरिवार ट्रैकिंग के पर्यटकों को दिया संदेश

..और कहा, चले आइए….इस शीतकाल यात्रा में देवभूमि उत्तराखण्ड !

देहरादून। सीएम धामी ने शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दून से मसूरी की पहाड़ियों तक सपरिवार ट्रैकिंग की। इस दौरान सीएम के चिकित्सक डॉ एन एस बिष्ट, पत्नी गीता धामी,पुत्र व स्टाफ के सदस्य भी पैदल ट्रेक पर चले। शहंशाही आश्रम, ओल्ड राजपुर रोड (देहरादून) – झड़ीपानी (मसूरी) रूट पर ट्रेकिंग की। यह ट्रेक न केवल साहसिक गतिविधियों का हिस्सा है बल्कि इस यात्रा के दौरान प्रकृति की अद्भुत सुंदरता, शुद्ध हवा और शांत वातावरण का भी अनुभव होता है।

उत्तराखण्ड में इस तरह के अनेक ट्रेक विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। शीतकालीन यात्रा के दौरान भी राज्य में आने वाले पर्यटक व स्थानीय लोग भी ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि शीतकाल में बर्फ से ढके पहाड़, शीतल व शुद्ध हवा और मनमोहक दृश्य उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को और भी अद्वितीय बना देते हैं। साहसिक गतिविधियों के लिए भी उत्तराखण्ड आदर्श स्थल है, अब केवल ग्रीष्मकाल ही नहीं बल्कि शीतकाल में भी उत्तराखण्ड आपके स्वागत के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि इस बार भाजपा सरकार ने जाड़ों में मुखबा, उखीमठ, जोशीमठ व खरसाली के मंदिरों में आने के लिए श्रद्धालुओं को गेस्ट हाउस किराये में छूट दी है। अभी तक इन धार्मिक स्थलों में लगभग 30 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दून-मसूरी पैदल ट्रैक के नैचुरल लुक को बरकरार रखा जाय- सीएम धामी

सीएम ने देहरादून- मसूरी ट्रैक पर ट्रैकर्स से लिया फीडबैक राज्य में स्थित दूसरे ट्रैक रूट में भी किया जाएगा सुधार मसूरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से मसूरी ट्रैक रूटबक पैदल निरीक्षण करते हुए इस मार्ग पर मूलभूत सुविधाएं तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने एमडीडीए को निर्देश […]
दून-मसूरी पैदल ट्रैक के नैचुरल लुक को बरकरार रखा जाय- सीएम धामी

You May Like