सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए किया नामांकन

चंपावत। उत्तराखंड के सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। चंपावत सीट पर 31 मई को उपचुनाव होना है। चंपावत उपचुनाव का परिणाम 3 जून को आएगा. दरअसल पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे। इसलिए अब उप चुनाव हो रहा है। चंपावत के बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था। नामांकन से पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने गांव के कुल देवता के मंदिर में जा कर आशीर्वाद लिया है। नामांकन के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी ने टीका लगाया और दही खिलायी। सीएम के नामांकन से पूर्व उनका मनोबल बढ़ाने के लिए रविवार से ही कई भाजपा के दिग्गजों ने चंपावत का रूख कर लिया था। इससे पूर्व सुबह रोड शो मंे भी कई भाजपा दिग्गज शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चारधाम यात्रा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

देहरादून। गढ़वाल दौरे से लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने चारधाम यात्रा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्घ्होंने यात्रा को लेकर उत्घ्तराखंड सरकार को घेरा है। करन माहरा 12 दिन के गढ़वाल दौरे के बाद देहरादून लौट चुके हैं। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत […]
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चारधाम यात्रा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

You May Like