दिल्ली में सीएम धामी ने कहा, लापरवाह अधिकारियों को जारी करें नोटिस 

News Hindi Samachar

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की बैठक लेकर अधिकारियों को लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में उनके द्वारा दर्ज शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली।
जिलाधिकारियों को शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने और उन पर सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
यह सुनिश्चित किया जाए कि जनता मिलन और तहसील दिवस का आयोजन नियमित रूप से किया जाए और इन दिनों दर्ज होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।

साथ ही राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपदों में विभिन्न बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए। ताकि आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

सीएम ने कहा कि जनता की हर समस्या का शीघ्र समाधान हो और उनके जीवन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किए चार करोड़ 96 लाख 38 हजार

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में लगभग 5542 लाभार्थियों को पैसा भेजा देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में जनवरी माह के 5542, फरवरी माह के 5517 व मार्च माह के 5487 लाभार्थियों को धनराशि ट्रांसफर की। इस योजना में 3 महीने का […]
मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किए चार करोड़ 96 लाख 38 हजार

You May Like