मुख्यमंत्री धामी ने 84 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.एस.बी.टी देहरादून के निकट एक होटल में मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने 84 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन सभी मेधावियों को पारितोषिक 25-25 हजार रूपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो मेधावी छात्र सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है, इसका उद्देश्य बच्चों को आगे अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि ये मेधावी जिन-जिन क्षेत्रों में जायेंगे,उन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्य किसी भी क्षेत्र में करें, एक लीडर की भूमिका में करें। अपने जीवन में जो भी क्षेत्र चुनें, उसमें पूरे समर्पण भाव से कार्य करें। किसी भी कार्य को करने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। संकल्प में बहुत बड़ी शक्ति होती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो मेधावी आज सम्मानित हुए हैं, सभी ने अपने अथक परिश्रम से बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर बनकर अपने माता-पिता और गुरूओं को सम्मान भी बढ़ाया है। आगे चलकर यही बच्चे अपने कार्यों के बल पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा, संजय अभिज्ञान एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं टीका लगाकर किया शुभारम्भ

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को महात्मा गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का स्वयं टीका लगाकर शुरूआत की। प्रदेश में 18 से 59 आयुवर्ग के सभी लाभार्थियों हेतु निशुल्क प्रिकाशन डोज की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों से टीकाकरण में सहयोगी बनने […]
कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं टीका लगाकर किया शुभारम्भ

You May Like