कांग्रेस ने जोशीमठ मे फूंका भाजपा सरकार का पुतला

News Hindi Samachar

जोशीमठ: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग व सहकारिता भर्ती घोटाला एवं खनन अनियमितताओं के खिलाफ सीमान्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते राज्य सरकार का पुतला दहन किया।

जोशीमठ के नटराज चौक पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा भाजपा सरकार ने उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के साथ जो धोखा किया है, वह इससे बच नहीं सकती।बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलाने तक कांग्रेस का आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

जिलाध्यक्ष श्री रावत के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्स्वाण,महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष देवेश्वरी साह, पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सिंह राणा, पूर्व प्रमुख प्रकाश रावत, पूर्व पीसीसी सदस्य रामेश्वर थपलियाल, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कमल रतूड़ी, गीता परमार, व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिपोर्ट प्रस्तुत ना करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के डीएम ने दिए निर्देश

हरिद्वार: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अवैध अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने पूर्व में दिये गये निर्देश के सम्बन्ध में प्रत्येक विभाग के अधिकारियों से सिलसिलेवार विस्तृत जानकारी ली। इस पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल […]
रिपोर्ट प्रस्तुत ना करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के डीएम ने दिए निर्देश

You May Like