कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

News Hindi Samachar

देहरादून: कांग्रेस रुड़की की घटना से नाराज हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मां-बेटी के साथ बलात्कार की घटना को लेकर सरकार का पुतला दहन किया। यह पुतला दहन एशले हॉल पर किया गया जहां सरकार के विरुद्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का मानना है कि वर्तमान प्रदेश सरकार के शासन में राज्य की कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। उन्होंने कहा कि एक ओर मां-बेटी के साथ दुष्कर्म हो जाता है दूसरी ओर सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि सरकार पुलिस पर आरोप लगाकर बच नहीं सकती। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस तरह की एक नहीं अनेक घटनाएं हुई हैं इस बात का संकेत है कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था को बनाए रखने में असफल साबित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाहन की चपेट में आने से आईआईटी कर्मचारी की मौत

हरिद्वार: हरिद्वार हाइवे पर रूड़की स्थित मलकपुर चुंगी के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने ले आईआईटी कर्मचारी की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। सीसीटीवी कैमरे के जरिए चालक की तलाश की जा रही है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के मुताबिक राजपुताना […]
वाहन की चपेट में आने से आईआईटी कर्मचारी की मौत

You May Like