हेलीपैड के पास कार में मिला महिला और पुरुष का शव

News Hindi Samachar

अधिक शराब व एसी की गैस बनी मौत का कारण

देहरादून। सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास एक कार में महिला व पुरुष के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को थाना राजपुर को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी है। वैन में एक महिला व एक पुरुष अचेत अवस्था में पड़े हैंसूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तो सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर सड़क किनारे एक वैगन आर टैक्सी खड़ी मिली।

वाहन में एक व्यक्ति राजेश साहू उम्र करीब 50 वर्ष व एक महिला महेश्वरी उम्र करीब 45 वर्ष अचेत अवस्था में सामान्य रूप से बैठे मिले। घटना की प्राथमिक जानकारी से पता चला कि उक्त वाहन मृतक राजेश साहू का ही था। राजेश साहू व महेश्वरी देवी दोनों कांठ बांग्ला थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। राजेश साहू ड्राइवर का काम करता है । महेश्वरी देवी विधवा थी। घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण में कोई संदिग्ध स्थिति नहीं पाई गई ।दोनों व्यक्ति अचेत अवस्था में सामान्य रूप से गाड़ी में बैठे पाए गए। दोनों के परिजनों द्वारा भी अब तक घटना के संबंध में कोई शंका जाहिर नहीं कि गई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों द्वारा अत्यधिक शराब का सेवन करते थे।

घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था व संभवत रात्रि में गाड़ी का लगातार AC ऑन रहने के कारण ,गैस,तापमान के प्रभाव के कारण घटना घटित हुई हो। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अत्याधिक शराब के सेवन व गाड़ी में AC की गैस व तापमान के प्रभाव से मृत्यु हुई। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु,साक्ष्य नहीं पाए गए ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो पाएगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आस पास लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए सभी संभावित पहलुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराज ने सबसे बड़े फूड टूर को झण्डी दिखाकर किया रवाना

भारत के कश्मीर से कन्याकुमारी तक करेगा भ्रमण देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजपुर रोड स्थित एलोरा मेल्टिंग मोमेंटमस से सबसे बड़े फ़ूड टूर को झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण […]
महाराज ने सबसे बड़े फूड टूर को झण्डी दिखाकर किया रवाना

You May Like