देहरादून में नवनियुक्त मेयर और पार्षदों को आज दिलाई जाएगी शपथ

News Hindi Samachar

मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री धामी रहेंगे मौजूद 

देहरादून। शहर की सरकार की ताजपोशी के लिए मंच सज चुका है। दिन तय होने के बाद तेजी से कार्य किया गया और गुरुवार शाम तक शपथ ग्रहण की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गईं। हालांकि, समय कम होने के कारण निमंत्रण पत्र छापवाने के बाद उन्हें बांटने में नगर निगम की आठ टीमें दिनभर जुटी रहीं। शपथ के दौरान मुख्यमंत्री धामी और विधायकों सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। बृहस्पतिवार देर शाम तक इसको लेकर नगर निगम में तैयारी चल रही थी। नगर निगम देहरादून में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पिछले कई दिनों चल रही है। मंगलवार इसकी घोषणा होते ही तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बुधवार शाम तक पार्किंग को खाली कराकर उसकी सफाई करा दी गई थी। इसके अलावा पार्षदों के बैठने के लिए भी सभागार के बराबर वाले कक्ष में मेज कुर्सियां लगाकर तैयारी कर ली गईं।

बृहस्पतिवार सुबह से पार्किंग में टेंट लगाने की तैयारी शुरू हो गई थी। नगर निगम के अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए न्योता भी देना शुरू कर दिया गया है। मेयर और पार्षदों को शाम पांच बजे शपथ दिलाई जाएगी। बताया जाता है कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आएंगे। हालांकि शाम तक अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। मेयर सौरभ थपलियाल को शपथ उनके द्वारा दिलाई जाएगी और उसके बाद पार्षदों को शपथ मेयर दिलवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्या आप भी पैरों-टखनों में अक्सर सूजन बने रहने की समस्या से हैं परेशान?तो ना करे अनदेखा, हो सकती है गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं

पैरों-टखनों में सूजन बहुत आम समस्या है, ये किसी को भी हो सकती है। आमतौर पर बहुत ज्यादा पैदल चलने, शारीरिक मेहनत, थकान के कारण आपको ये समस्या हो सकती है जिसे अक्सर चिंता का विषय नहीं माना जाता है। हालांकि अगर आपको अक्सर पैरों में ये दिक्कत बनी रहती […]
क्या आप भी पैरों-टखनों में अक्सर सूजन बने रहने की समस्या से हैं परेशान?तो ना करे अनदेखा, हो सकती है गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं

You May Like