संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला युवक का शव

News Hindi Samachar

हल्द्वानी: लालकुंआ क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव नहर से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक शुक्रवार शाम से गायब था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लालकुंआ क्षेत्र में मोठाहल्दू के धनपुर और जयपुर सीमा के बीच स्थित जमरानी नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गयी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र रामभरोसे निवासी जयुपर खीमा के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी का काम करता था और शुक्रवार शाम से लापता था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत को विकसित देश बनाना है तो आदिवासियों का विकास जरूरी: राज्यपाल रघुवर दास

भुवनेश्वर: कलिंग इंस्टीट्यूट आफ सोशियल साइंसेस, कीस डीम्ड विश्वविद्यालय ने आज अपना तीसरा दीक्षांत समारोह मनाया। लगभग 302 से अधिक छात्र-छात्राओं को स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भारत की उन्नति और विकास […]
भारत को विकसित देश बनाना है तो आदिवासियों का विकास जरूरी: राज्यपाल रघुवर दास

You May Like