पड़ोसी मुल्क में चल रहा जम्हूरियत का शोरगुल, हम चाहेंगे एक स्थिर देश बने पाकिस्तान: मुफ्ती

News Hindi Samachar

श्रीनगर। पाकिस्तान में राजनीतिक संकट छाया हुआ है। इमरान खान नेशनल असेंबली का विश्वास खो दिया है और शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने की संभावना है। इसी संबंध में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी एक स्थिर देश बने, हम ऐसा चाहेंगे।

पाकिस्तान में बने स्थिर सरकार

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भुट्टो साहब कहते थे कि हिंदुस्तान लोकतंत्र में जम्हूरियत के शोरगुल से ज़िदा है आज मुझे लगता है कि पाकिस्तान में भी वहां की जम्हूरियत का शोरगुल चल रहा है। हम चाहेंगे कि पाकिस्तान भी एक स्थिर देश बने।
महीनेभर चले सियासी ड्रामे के बाद अंततरू इमरान खान के खिलाफ शनिवार को नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ। इस दौरान पीटीआई का एक भी सांसद नेशनल असेंबली में मौजूद नहीं रहा था। जिसके बाद इमरान खान का बहुमत खोना तय था और हुआ भी ऐसा ही।

आपको बता दें कि शहबाज शरीफ को चुनौती देने के लिए पीटीआई ने पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को मैदान में उतारा है ताकि पार्टी संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार की उम्मीदवारी को चुनौती दे सके। नया प्रधानमंत्री बनने के लिए 342 सदस्यीय सदन में 172 मतों की आवश्यकता होगी और पीटीआई के लिए यह काफी मुश्किल होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब पीसीसी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की

नयी दिल्ली। कांग्रेस की पंजाब इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ अन्य पदाधिकारियों ने सोमवार को यहां राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी के आवास पर हुई इस ‘शिष्टाचार मुलाकात’ के दौरान वड़िंग और […]
पंजाब पीसीसी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की

You May Like