अनाज की टंकी में मिला युवक का शव

News Hindi Samachar
हरिद्वार: भगवानपुर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर उसका शव अनाज रखने वाली टंकी में छिपा दिया गया। जिस मकान में शव मिला है, वहां से किराएदार दो दिन पहले ही मकान खाली करके गए हैं। टंकी खोलने पर उसमें शव मिलने से मकान मालिक के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाने के पास चांद कॉलोनी में सिकंदर का तीन मंजिला मकान है। इसी साल सितंबर माह में दो व्यक्ति व एक महिला समेत तीन लोग यहां किराए पर रहने के लिए आए थे, दो दिन पहले ही यह लोग मकान खाली करके यहां से चले गए। शुक्रवार रात सिकंदर मकान पर पहुंचा, जहां उसने मकान की तीसरी मंजिल पर अनाज की टंकी देखी। अनाज की टंकी देख उसे कुछ शक हुआ, उसने अनाज की टंकी के अंदर झांका तो उसमें एक युवक का शव रखा हुआ था। शव देख उसके होश उड़ हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई, हत्या की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह और थाना प्रभारी अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। आशंका जताई जा रही है कि मकान खाली करके गए किराएदार ने ही हत्या कर शव को छुपाया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। साथ ही किरायेदारों को भी चिन्हित किया जा रहा है। जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत के G-20 एजेंडे को पूरा समर्थन: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष

वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि वह भारत के जी-20 एजेंडे का ”पूरा समर्थन” करता है, जो मौजूदा वैश्विक संकटों से संबंधित उन मुद्दों पर आम सहमति बनाने की योजना पर काम कर रहा है जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। भारत ने गुरुवार को […]
भारत के G-20 एजेंडे को पूरा समर्थन: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष

You May Like