रायवाला में एक घर के बाहर मिला युवका शव

News Hindi Samachar

ऋषिकेश: एलजी प्लाट रायवाला में एक घर के बाहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक शराब पीने का आदी बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रायवाला थाना प्रभारी निरीक्षक वांटेड पुजारी ने बताया कि अजय निवासी एलजी प्लाट रायवाला ने फोन से सूचना दी गयी कि उनके चाचा का बेटा अनिल पुत्र पूरण लाल निवासी ग्राम सहजानिया लौकीखेरा जिला शाहजहांपुर उप्र कल रात से शराब पीकर घर के बाहर पड़ा था, वह सुबह मृत अवस्था में मिला है। पुलिस ने शव की जांच पड़ताल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स हास्पिटल भिजवाया दिया है। माना जा रहा है कि अनिल की मौत अत्यधिक शराब के सेवन से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने डा. मुरली मनोहर जोशी का आशीर्वाद लिया

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास जाकर शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने मुरली मनोहर जोशी से राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर मार्गदर्शन लिया।
मुख्यमंत्री धामी ने डा. मुरली मनोहर जोशी का आशीर्वाद लिया

You May Like