आप को फिर गहरा झटका,अजय कोठियाल हुए भाजपा में शामिल

देहरादून। उत्घ्तराखंड राजनीतिक भूमि तलाश कर रही आम आदमी पार्टी को एक बार फिर गहरा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से मुख्य मंत्री पद का चेहरा बने सेनि कर्नल कोठियाल अब भाजपा मंे शामिल हो गए है।
आम आदमी पार्टी ने उत्तराखण्ड में पिछले दो विधानसभा चुनाव से उत्तराखण्ड में तीसरा विकल्प बनने की कोशिशें शुरू कर रखी थी। किन्तु आप में उत्तराखण्ड के राजनीतिक गलियारों में अब तक कोई सफलता हासिल नही हो सकी। मंगलवार को आप से बीते विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा बने अजय कोठियाल भाजपा में शामिल हो गए। मंगलवार को देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वह भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है। सेनि कर्नल कोठियाल और उनके समर्थकों ने हाल में ही आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र दिया था। इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक समेत अन्य नेताओं के साथ कई बार की वार्ता के बाद कर्नल कोठियाल ने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने पर सहमति जता दी थी। जून 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के बाद धाम के पुनर्निर्माण में कर्नल कोठियाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेवानिवृत्ति के बाद वह युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षण देने में जुट गए। वहीं उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव से पहले कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होकर राजनीतिक पारी की शुरुआत की।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्नल कोठियाल को उत्घ्तराखंड में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। आम आदमी पार्टी ने 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन वह एक सीट भी नहीं जीत पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कपिल सिब्बल को मिला नया ठिकाना, सपा के समर्थन से भरा राज्य सभा का नामांकन

नयी दिल्ली। जी-23 नेताओं में शामिल कपिल सिब्बल ने कांग्रेस से दूरियां बना ली हैं और समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ नजदीकियां कुछ ज्यादा ही बढ़ गई हैं। इसी बीच खबर है कि सपा ने अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। देश के मशहूर वकील और पूर्व […]
कपिल सिब्बल को मिला नया ठिकाना, सपा के समर्थन से भरा राज्य सभा का नामांकन

You May Like