दिल्ली- सीएम आवास सील, केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को ताला

News Hindi Samachar

दिल्ली- एनसीआर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री आवास छोड़ दिया था, जिसके बाद वर्तमान सीएम आतिशी मार्लेना को वहां शिफ्ट होना था। हालांकि, सीएम आतिशी के आवास में शिफ्ट होने से पहले ही बुधवार को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की एक टीम ने सरकारी इमारत में ताला लगाकर उसे सील कर दिया है।

दिल्ली सीएमओ का दावा है कि दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) विनय सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी का सारा सामान आवास से हटवा दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) का कहना है कि मुख्यमंत्री आतिशी को उनके सरकारी आवास में जाने के एक दिन बाद ही वहां से निकाल दिया गया है।

दिल्ली सीएमओ ने ट्वीट किया, “दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास, 6-फ्लैग स्टाफ रोड, सिविल लाइन्स पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की एक टीम पहुंची।”

इस बीच, दिल्ली सीएम आवास को लेकर आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच एक नई सियासत का माहौल बन गया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की कार्रवाई के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल ने भाजपा के इशारे पर आधिकारिक घर से आतिशी का सामान जबरन हटा दिया।

दिल्ली सीएमओ ने कहा, “देश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री आवास खाली कराया गया। भाजपा के इशारे पर उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री आतिशी का सामान जबरन सीएम आवास से हटा दिया।”

हालांकि, अभी तक एलजी ऑफिस से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड में देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

यमुनोत्री, गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से प्रारम्भ होगी हवाई सेवा सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने ’पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का किया लोकार्पण उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी के अन्तर्गत मुख्यमंत्री उड़न खटोला योजना के तहत किया जायेगा इनका संचालन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने […]
उत्तराखण्ड में देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

You May Like