पहाड़ी से पत्थ्र गिरने से चोटिल हुई श्रद्धालु, एयरलिफ्ट करा एम्स में भर्ती कराया

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरन से एक तीर्थयात्री चोटिल हो गयी। जिसे उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर एम्स में भर्ती कराया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बिंदेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अब तक दो श्रद्धालुओं के सिर में पत्थर से चोट लगने के कारण एयरलिफ्ट के माध्यम से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है। जबकि 19 गंभीर घायल श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए केदारनाथ से फाटा तकएयर लिफ्ट किया गया है। अब तक कुल 21 श्रद्धालुओं को एयरलिफ्ट किया जा चुका है। केदारनाथ धाम में दर्शन करने जा रही मुंबई निवासी मानसी सोनप्रयाग पुल के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते चोटिल हो गईं थीं, जिन्हें सोनप्रयाग चिकित्सालय लाया गया। यहां प्राथमिक चिकित्सा उपचार के बाद एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भांजी के साथ संबंध होने पर भांजों ने की मामा की हत्या

देहरादून। भांजी के साथ संबंध होने के चलते दो भांजों ने मिलकर अपने मामा का कत्ल कर दिया। आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की, लेकिन शरीर पर चोटों के निशान होने के चलते मामले का पर्दाफाश हो गया।शहर कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी दो भांजो को गिरफ्तार कर […]
भांजी के साथ संबंध होने पर भांजों ने की मामा की हत्या

You May Like