हिमाचल के लोकनिर्माण मंत्री से महाराज की चांइशील घाटी को जोड़ने पर चर्चा

News Hindi Samachar

बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई दोनों की मुलाकात

देहरादून। हिमाचल के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम मंत्री सतपाल महाराज की बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई मुलाकात में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड के चांइशील घाटी से हिमाचल को जोड़ने वाली सड़क पर चर्चा की गई।

हिमाचल के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम मंत्री सतपाल महाराज की बुद्धवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में शिष्टाचार भेंट के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड के चांइशील घाटी से हिमाचल को जोड़ने वाली सड़क और पौंटा नेशनल हाईवे पर भी चर्चा हुई।

महाराज ने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर हिमालय की गोद में बसी चांइशील घाटी उत्तरकाशी, देहरादून (उत्तराखंड) और शिमला (हिमाचल प्रदेश) जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़ी हुई है। यहां जाने के लिए पर्यटक उत्तराखंड के बजाय हिमाचल के रास्ते जाते हैं। साहसिक पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण चांइशील घाटी में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां दूर-दूर तक फैले खूबसूरत पहाड़, मीलों लंबे बुग्याल (मखमली घास के मैदान), जल धाराएं व दुर्लभ जड़ी-बूटियों का भरपूर खजाना मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिजी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दिया अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी राजकीय यात्रा के पहले चरण में फिजी पहुंची। हवाई अड्डे पर फिजी के प्रधानमंत्री सितीवेनी राबुका ने उनकी अगवानी की और उनका परम्परागत तरीके से स्वागत किया गया। फिजी के प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रपति मुर्मु के लिए परम्परागत स्वागत समारोह आयोजित किया गया। […]
फिजी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दिया अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

You May Like