गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर डीएम ने ली बैठक

News Hindi Samachar
गोपेश्वर: गांधी जयंत की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी चमोली ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि गांधी जयंती पर सभी राजकीय भवनों में ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही सभी कार्यालयों, विद्यालयों में प्रातः आठ बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण और माल्यार्पण किया जाएगा। सभी नगर निकायों, ग्राम पंचायतों तथा विभागों में विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सभी विद्यालयों में निबन्ध, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस तथा राजस्व विभाग की ओर से नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा, वहीं खेल विभाग खो खो, कबड्डी तथा क्रास कन्ट्री दौड़ का आयोजन करेगा। बैठक में नगर निकायों में स्थित गांधी पार्कों में साफ सफाई तथा स्कूल, कॉलेजों में गांधी के जीवन पर लेखन प्रतियोगिता आयोजित करने के सुझाव दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल ने 26 निराश्रित कन्याओं का किया पूजन

देहरादून: राज्यपाल ने सोमवार को राजभवन में स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव परिवार स्थापना कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्यपाल ने प्रथम नवरात्रि के अवसर पर 26 निराश्रित कन्याओं का पूजन कर दृष्टि दिव्यांग बच्चों को उपचार भेंट किए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह […]
राज्यपाल ने 26 निराश्रित कन्याओं का किया पूजन

You May Like