यातायात नियमो का उल्लंघन कर अराजकता फैलाने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ

News Hindi Samachar

एसएसपी दून के निर्देशों पर चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान का दिखा असर

डेंजरस ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग कर पटाखे फोड़ने पर 18 बुलेट मोटर साइकिलों को पुलिस ने किया सीज

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के दौरान पुलिस द्वारा लगातार सभी आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के दौरान क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत के चैकिंग के दौरान अपनी मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग कर मोटरसाइकिलों में पटाखे की आवाज निकालने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 18 बुलेट मोटर साइकिलों को सीज किया गया।

Next Post

टी-20 विश्व कप 2026- भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया

ब्रायन बेनेट का संघर्ष बेकार, भारत ने आसानी से जीता मुकाबला नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में दमदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 72 रनों से करारी शिकस्त दी। एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने बल्लेबाजी और […]
टी-20 विश्व कप 2026- भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया

You May Like