राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों कल राजस्थान को मिलेगा ‘संविधान पार्क’, राजभवन में 11 बजे होगा लोकार्पण 

News Hindi Samachar
जयपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को यहां राजभवन में नवनिर्मित संविधान पार्क का लोकार्पण करेंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति का राजभवन में कथौड़ी एवं सहरिया आदिवासी समूहों के साथ संवाद का भी कार्यक्रम है। राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर यहां स्थापित मयूर स्तम्भ, फ्लैग पोस्ट, गांधी प्रतिमा प्रतिमा का अवलोकन करेंगी , उसके बाद वह वह संविधान पार्क का लोकार्पण एवं निरीक्षण करेंगी। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल भी मौजूद रहेंगे। उनके अनुसार राज्यपाल कलराज मिश्र की पहल पर राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां आमजन में संवैधानिक जागरूकता लाने के लिए राजभवन में संविधान उद्यान स्थापित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राजभवन में कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति शाम को सिरोही के आबू रोड पहुंचेंगी जहां वह ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ”आध्यात्मिक सशक्तिकरण से स्वर्णिम भारत का उदय” विषय पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति वहीं रात्रि विश्राम करेंगी करेंगी जबकि अगले दिन उनका पाली जिले में राष्ट्रीय स्काउट जम्बूरी का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैक्सिको की जेल पर बंदूकधारियों का हमला, 10 सुरक्षाकर्मियों समेत चार कैदियों की मौत,24 कैदी फरार

मैक्सिको सिटी:  मैक्सिको के जुआरेज शहर की एक जेल पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। हमले में कुल 14 लोगों की मौत हुई है। इनमें 10 सुरक्षाकर्मी जबकि चार कैदी शामिल हैं। हादसे में 13 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, हमले के दौरान 24 कैदियों के जेल से फरार होने […]
मैक्सिको की जेल पर बंदूकधारियों का हमला, 10 सुरक्षाकर्मियों समेत चार कैदियों की मौत,24 कैदी फरार

You May Like