दून विवि की छात्रा को मिला सावित्री बाई फुले फेलोशिप पुरस्कार

News Hindi Samachar

देहरादून। रंगमंच एवं लोक कला प्रदर्शनकारी विभाग दून विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा गायत्री टम्टा को रंगमंच में एक महिला रंगकर्मी के रूप में उत्कृष्ट कार्य के लिए सावित्री बाई फुले फेलोशिप पुरस्कार से नवाजा गया । पुरस्कार उन्हें अखिल भारतीय दलित साहित्य सम्मेलन द्वारा दिया गया।

गायत्री विगत कई वर्षों से रंगमंच गतिविधियों से संबंधित रही है । और उत्तराखंड में लगभग सभी सांस्कृतिक आयोजनों का हिस्सा बनी है।
इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर सुरेखा डंगवाल जी ने भी गायत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

विभाग के कार्डिनेटर प्रो एच सी पुरोहित ने कहा कि रंगमंच विभाग के छात्र छात्राएं और कला संस्कृति के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं । रंगमंच विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर अजीत पवार और प्रो कैलाश कंडवाल ने इसे एक बड़ी उपलब्धि मानते हुए अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अक्षय कुमार की पहली तेलुगु फिल्म 'कनप्पा' की रिलीज तारीख का ऐलान, नया पोस्टर आया सामने

अक्षय कुमार तेलुगु फिल्म में कैमियो करने जा रहे हैं। फिल्म कनप्पा के पहले पोस्टर और रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अगले साल दस्तक देगी। अक्षय कुमार की फिल्म कनप्पा की पहली झलक सामने आ गई है। लगभग पांच महीने पहले भी इस […]
अक्षय कुमार की पहली तेलुगु फिल्म ‘कनप्पा’ की रिलीज तारीख का ऐलान, नया पोस्टर आया सामने

You May Like