रोजाना सुबह खाली पेट पिएं टमाटर का जूस, मिलेंगे कई फायदे

News Hindi Samachar

टमाटर का जूस सेहत के लिए बहुत ही कारगर होता है। रोजाना सुबह खाली पेट टमाटर का जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। टमाटर में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जैसे विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट, जो शरीर को डिटॉक्स करने और एनर्जी देने में मदद करते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप अपनी रूटीन में रोजाना के लिए टमाटर का जूस एड कर लेंगे तो जानते  इसे पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं।

1. पाचन को दुरुस्त करता है
टमाटर का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है। यह कब्ज, अपच और एसिडिटी की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

2. वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो टमाटर का जूस बहुत फायदेमंद है। यह कम कैलोरी वाला होता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। इससे तेजी से आपका वजन भी कम होता है।

3. शरीर को डिटॉक्स करता है
टमाटर का जूस शरीर से विषाक्त पदार्थों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर को हेल्दी रखता है। इससे त्वचा भी साफ और चमकदार बनती है।

4. दिल को रखता है स्वस्थ
इसमें पोटेशियम और लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं।

5. इम्यूनिटी को मजबूत करता है
टमाटर में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाते हैं और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाते हैं।

6. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
टमाटर का जूस त्वचा को हाइड्रेट रखता है और कील-मुंहासों को दूर करता है। साथ ही, इसमें मौजूद बायोटिन और विटामिन K बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करते हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आतंकियों ने भारतीय सेना की गाड़ी पर किया हमला, इलाके में तलाशी अभियान जारी 

राजोरी। भारतीय सेना की गाड़ी पर आज लगभग दोपहर 1:30 बजे आतंकियों  ने फायरिंग कर हमला किया। यह घटना सुंदरबनी से लगभग 6 किलोमीटर दूर पांडवों द्वारा निर्मित ऐतिहासिक गंदेह मंदिर के साथ वाले जंगल क्षेत्र में घटी। इस घटना में भारतीय सेना के किसी भी जवान के हताहत या […]
आतंकियों ने भारतीय सेना की गाड़ी पर किया हमला, इलाके में तलाशी अभियान जारी 

You May Like