चालक की मौके पर मौत, एक घायल हल्द्वानी में अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई

News Hindi Samachar
हल्द्वानी: चोरगलिया थाना क्षेत्र के हल्द्वानी सितारगंज राज्य मार्ग पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. जिसे 108 सेवा से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। जानकारी मुताबिक, उत्तर प्रदेश पीलीभीत निवासी पप्पू और संजीव पीलीभीत से हल्द्वानी को लौट रहे थे. जहां चोरगलिया थाने से कुछ दूरी बैंड के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. जिसमें बाइक सवार पप्पू (35 वर्षीय) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, उसका साथी संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सूचना पर पहुंची 108 सेवा से घायल को अस्पताल को भेजा गया. बताया जा रहा है कि दोनों युवक हल्द्वानी में समता आश्रम गली में किराए पर रहते थे. जहां हल्द्वानी में ये ई-रिक्शा चलाने का काम करते थे। फिलहाल, पुलिस पप्पू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचित किया है. जबकि, घायल संजीव की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्नल कोठियाल ने की शिरकत, 600 गरीब लोगों को बांटे वस्त्र और छाते

देहरादूनः आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में गरीब तबके के लोगों को वस्त्र वितरण किए गए. कार्यक्रम के तहत बिंदाल बस्ती, चक्खू मोहल्ला क्षेत्र के 500 से 600 लोगों को 5300 वस्त्र वितरित किए गए. […]
कर्नल कोठियाल ने की शिरकत, 600 गरीब लोगों को बांटे वस्त्र और छाते

You May Like