प्रदेश में दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत के चलते घरों से बाहर निकले लोग 

News Hindi Samachar

उत्तरकाशी में पहले झटके की तीव्रता 2.7 और दूसरे  की 3.5 रही

देहरादून।  उत्तरकाशी में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दहशत के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों में भय का माहौल है। भूकंप का पहला झटका सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर आया। जिसकी तीव्रता 2.7 थी, गहराई 5 किलोमीटर बताई जा रही है। इसके बाद दोबारा 8 बजकर 19 मिनट पर फिर झटके महसूस हुए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 रही।  आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी तहसीलों से जानकारी जुटाई जा रही है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को जिले की सभी तहसील क्षेत्रों में भूकंप के असर के बारे में सूचना जुटाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिंथेटिक ट्रैक अब बन गया है स्मार्ट ट्रैक- रेखा आर्या

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में कोई कमी ना रहे- रेखा आर्या देहरादून । महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में स्थित सिंथेटिक ट्रैक अब स्मार्ट ट्रैक बन गया है।  खेल मंत्री रेखा आर्या ने ट्रैक का निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने बताया कि ट्रैक बनकर तैयार है और अगले दो दिन इस […]
सिंथेटिक ट्रैक अब बन गया है स्मार्ट ट्रैक- रेखा आर्या

You May Like