लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

News Hindi Samachar

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी (टौंस नदी) पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी (टौंस नदी) पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए महाराज ने बताया कि पुल का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि पुल 10 दिनों के अंदर-अंदर आमजन के लिए खोल दिया जायेगा। बाढ़ के बाद रुकी इस परियोजना का 16 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई द्वारा निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य में ओपन फाउंडेशन के बजाय अत्यधिक सुरक्षित ‘वेल फाउंडेशन’ (Well Foundation) तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

महाराज ने बताया कि नदी के दोनों साईड आरसीसी वाल का निर्माण कार्य भी करवाया जा रहा है। पुल के अन्य तीन पिलरों का भी सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। इस मौके पर लोनिवि के प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा, मुख्य अभियंता रणजीत सिंह और ओमपाल भी मौजूद थे।

Next Post

बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

अल्मोड़ा। जनपद के ज्यूला (रजवार तोक) स्थित सुप्रसिद्ध ‘गुरु गोरखनाथ मन्दिर’ में इन दिनों पावन बैशी (जागर) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंदिर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर समिति ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों […]
बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

You May Like