देवभूमि पत्रकार यूनियन की बैठक में ग्यारह कार्यकारिणी सदस्यों का चयन

News Hindi Samachar
देवभूमि पत्रकार यूनियन की बैठक में ग्यारह कार्यकारिणी सदस्यों का चयन

देहरादून। श्री साई मंदिर, प्रेमनगर में हुई देवभूमि पत्रकार यूनियन, रजि. जिला इकाई की बैठक में ग्यारह कार्यकारिणी सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष सुरेश चावला व जिला महासचिव दीपक गुलानी द्वारा दस कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा संयुक्त रूप से की गई।

जिनमें अनिल गुप्ता, अनमोल पचौरी, बाबी गुप्ता, संजय कुमार बंटी, अभिनव चौरसिया, अरुण कुमार, राकेश कुमार शर्मा, मनमोहन बधानी, शैलेन्द्र पौखरियाल, मयंक भाटिया सम्मिलित थे। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष विजय जायस्वाल व प्रदेश महासचिव डॉ. वीडी शर्मा ने महापर्व मकर संक्रांति पर जिला इकाई द्वारा खिचड़ी प्रसाद के वितरण कार्यक्रम की बधाई दी। उन्होंने जनवरी व फरवरी माह में व्यापक स्तर पर सदस्यता नवीनीकरण व नए सदस्य बनाने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों की समस्याओं पर प्रदेश अधिकारियों ने निराकरण व सन्तोषजनक उत्तर दिए। जिला अध्यक्ष सुरेश चावला ने भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखते हुए सभी को जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त ऋतुराज गैरोला, केशव पचौरी, सागर, राजकुमार छाबड़ा, संजय भट्ट, योगेश सक्सेना, शशिकांत मिश्रा, रजत शर्मा, अनुराग सेमवाल, गौरव भारद्वाज, अरुण कुमार, अनिल गुप्ता, सन्दीप शर्मा, अनमोल पचौरी, संजय बंटी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोमवार से दोबारा टीकाकरण अभियान शुरू करेगी सरकार

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस पर वार करने के लिए सरकार सोमवार से दोबारा टीकाकरण अभियान शुरू करेगी। प्रदेशभर में पहले से तय 34 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। पहले दिन टीकाकरण अभियान की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया। शनिवार से राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत […]
सोमवार से दोबारा टीकाकरण अभियान शुरू करेगी सरकार

You May Like