श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू

News Hindi Samachar

श्रीनगर: श्रीनगर के क्रिसबल पालपोरा संगम इलाके में रविवार रात को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं, जिन्हें मार गिरने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार श्रीनगर के क्रिसबल पालपोरा संगम इलाके में सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने पास आता देख गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए है, जिन्हें मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा अभियान जारी है। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कीवी को बढ़ावा देने के लिए 18 करोड़ रुपये की घोषणा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग में संचालित एप्पल मिशन योजना के अंतर्गत 6 करोड़ धनराशि को बढ़ाकर 12 करोड़ किए जाने एवं राज्य में कीवी को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना अंतर्गत 18 करोड़ धनराशि की घोषणा की। रविवार को हाथीबड़कला स्थित सर्वे […]
कीवी को बढ़ावा देने के लिए 18 करोड़ रुपये की घोषणा

You May Like