पड़ोसियों ने बीच बचाव करने गए सिपाही के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज

News Hindi Samachar
हरिद्वार: एक मामले में पुलिस जवान के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर दी। सिपाही ने रानीपुर कोतवाली में दो सगे भाइयों सहित तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार गौरव कुमार निवासी शिवगंगा विहार गोविन्दपुर दादूपुर पुलिस विभाग में सिपाही पद पर है और आईआरबी द्वितीय देहरादून में तैनात है। गौरव ने बताया कि वह 18 अगस्त को छुट्टी पर घर आया था। 20 अगस्त की शाम को शोर-शराबा सुनकर अपने घर से बाहर आया। उसने देखा कि उनके मकान में किराए पर रहने वाले नीरज के साथ पड़ोसी आसिफ और उसका भाई नादिर गाली-गलौज कर रहे हैं। गौरव ने मना किया तो दोनों भाइयों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि आसिफ अली और उसके भाई नादिर ने घर पर घुस कर गौरव और उसके परिवार के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल भी छीनने की कोशिश की। साथ ही उसकी गैर हाजिरी में परिवार वालों को जान से मारने व घर में आग लगाने की धमकी भी दी। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। कोतवाली रानीपुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ हुए कोरोना संक्रमित

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। एशिया कप 2022 के लिए टीम के संयुक्त अरब अमीरात के लिए प्रस्थान से पहले द्रविड़ का कोविड-19 टेस्ट सकारात्मक निकला। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा,टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का एशिया […]
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ हुए कोरोना संक्रमित

You May Like